ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
दुर्ग

भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत, एक घायल

दुर्ग | दुर्ग जिले के भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के टाउनशिप सेक्टर-1 में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना भिलाई के सेक्टर-1 मुर्गा चौक के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद झाड़ियों में जा घुसी। कार पावर हाउस से सेक्टर-9 की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि कार के सामने अचानक गाय आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया।

मौके पर हुई दो की मौत, एक ने अस्पताल में दम तोड़ा

कार में सवार चार लोगों को तुरंत पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने मौके पर ही दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला को शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान लोकेंद्र उईके, दीपिका कौर और पूनम कौर के रूप में की है। वहीं, परमवीर सिंह का इलाज जारी है।

कार के परखच्चे उड़े

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके परखच्चे उड़ गए। भिलाई भट्टी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि हादसे का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने सड़क पर तेज रफ्तार और सुरक्षा उपायों की अनदेखी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button