ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

माँ शीतला माता मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ:महापौर

दुर्ग | नगर पालिक निगम के महापौर अलका बाघमार ने चैत्र नवरात्र, हिन्दू नववर्ष के अवसर पर शहर एवं प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, नवरात्रि मां दुर्गा की शक्ति आराधना का पर्व है।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि, माँ दुर्गा पूजा के शुभारंभ से ही जनमानस में हर कोई भक्ति, आराधना, पूजा पाठ, ज्योत, जंवारा, माता जसगीत,भजन, भंडारा कर अपनी श्रद्धा भक्ति व्यक्त करते हैं। हर साल नवरात्रि के साथ एक नए जोश का आगाज होता है।

महापौर ने कहा कि, छत्तीसगढ़ देवी पूज्य भूमि है, डोंगरगढ़ माँ बम्लेश्वरी,शहर दुर्ग माँ चंडी माता सहित शहर व प्रदेश के अनेक देवी मंदिर की असीम कृपा से शहर एवं प्रदेश में सुख शांति समृद्धि व्याप्त है।

हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि प्रथम दिन वार्ड 14 सिकोला भाठा स्थित माँ शीतला मंदिर में दिव्य आरती, ज्योत प्रज्वलन ज्योति कलश का दर्शन कर शहर व प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा माँ शीतला माता मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य शशि साहू,पार्षद सुरुचि उमरे,ललित ठाकुर,लोकेश्वरी ठाकुर, पूर्व पार्षद अरुण सिंह,मनमोहन शर्मा,पूर्व पार्षद शंकर ठाकुर मौजूद रहें।

उन्होंने कहा कि, मैं आप सभी शहर और प्रदेशवासियों को हिन्दू नववर्ष, नवरात्रि पर्व की बधाई शुभकामनाएं देती हूँ।जगत जननी मां नवदुर्गा जी से आपके परिवार में सुख समृद्धि की मंगल कामना करती हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button