ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस की तलाश मुहिम रंग लाई: 807 लापता महिला-पुरुषों को ढूंढ़ निकाला

भिलाई | शासन की मंशा अनुरूप पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में जिले में गुमशुदा महिला/पुरुष के पतासाजी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशानुसार प्रत्येक दिन मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण के अनुकम में अभिषेक झा, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी एवं अजय सिंह उप पुलिस अधीक्षक काईम सहायक नोडल अधिकारी जिला दुर्ग के निर्देशन में थानों के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा लगन और मेहनत से गुमशुदा को बरामद किया गया |

एवं डीसीबी शाखा के द्वारा अभियान ऑपरेशन तलाश में सुचारु रुप रहे डाटा संग्रहण किया गया जिसके फलस्वरुप अभियान आपरेशन तलाश को महत्वपूर्ण सफलता दिलाते हुए 307 महिला एवं पुरुष को राज्य के बाहर एवं राज्य से बरामद किया गया।

जिले में गुमशुदा महिला/पुरुष के प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये अभियान के दौरान पूर्व वर्षों के लंबित गुमशुदा महिला/पुरुष के पतासाजी हेतु पृथक से मानव तस्करी सेल गठित की जाकर प्रत्येक लंबित प्रकरणो की पुनः समीक्षा की गयी।

गठित टीम एवं संबंचित थाना प्रभारियों द्वारा गुमशुदा के परिजनों एवं ग्रामीणों से संम्पर्क कर पुछताछ किया गया। गुमशुदा तथा संबंधितों के मोबाइल डाटा एवं लोकेशन एवं सोशल मिडिया का भी सहारा लेकर प्राप्त सूचना अनुसार अलग-अलग ज्यों को भी पुलिस टीम भेजी गयी।

पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस विशेष अभियान “आपरेशन तलश” में कई परिवारों के चेहरे में मुस्कान आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button