ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

नगर निगम की सड़को में आवारा घूमने वाले पशुओं के गले में बांधी जा रही है रेडियम की पट्टियां:

दुर्ग  । नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत के सड़को में आवारा घूमने वाले पशुओं के गले में नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर  रेडियम पट्टिया बाधी जा रही है ताकि शहरी क्षेत्र में असमय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।शहर की सड़को में रात्रि के समय आवारा गौ वंशो की मौजूदगी बनी रहती जिससे दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो चालको को अधेरे में पशु नही दिखाई देते जिस कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावन बनी रहती है।

निगम महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर के नेतृत्व मे यह अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत निगम की अतिक्रमण की पूरी टीम द्वारा गौरव पथ मुख्य मार्ग से कातुलबोर्ड मुख्य मार्ग क्षेत्र होकर पुलागांव मुख्य मार्ग सहित पुलगांव से राजनांदगाव गांव रोड तक पैदल मार्च करते हुए गए।

इस अभियान के दौरान मुख्य मार्ग पर बैठे हुए उन सभी जानवरों को हटाया गया स साथ ही रास्ते में जितने भी आवारा जानवर मिले उनके गले में रेडियम बेल्ट बांधे गए और उनके सींगो पर रेडियम रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। इन रिफ्लेक्टिव बेल्ट की खासियत यह है कि जब भी इन पर लाइट पड़ती है तो यह चमकता है जिससे दूर से ही वाहन चालकों को यह पट्टियां चमकती हुई दिख जाती है। जिससे वाहन चालक सतर्क हो जाते है और अकस्मात घटना होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

इस दौरान नगर निगम महापौर बाघमार एवं आयुक्त अग्रवाल ने कहा कि निगम के इस ‘सकारात्मक प्रयास’ का परिणाम यह रहता है कि रात के अंधेरे में सड़क पर घूम रही या बैठी गौ माता भले नजर ना आए लेकिन रिफ्लेक्टर पट्टी लगी होने से दूर से ही लाइट पढ़ने से ये चमकाने लगती है  जिससे वाहन चालक सतर्क हो जाते हैं।

इसके साथ ही निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने पशु मालिको से आग्रह किया कि वे अपने मावेशियो को बाध कर रखे सड़क दुर्घटना के समय मवेशी भी घायल होते है। जब हम जानवरों को पलते हैं तो हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम उनकी देखभाल और उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखें। इसके साथ ही निगम आयुक्त ने निर्देश दिए कि ऐसे पशु मालिकों को चिन्हित कर नोटिस के साथ उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button