ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
क्राइम

अमलेश्वर में लाखों की चोरी का खुलासा: सरकण्डा का हिस्ट्रीशीटर रितेश उर्फ लुटू सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

अमलेश्वर | पुलिस ने अमलेश्वर थाना क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए थाना सरकंडा, बिलासपुर के निगरानीशुदा बदमाश रितेश उर्फ लुटू पांडे समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 7.36 लाख रुपए कीमती सोने-चांदी के जेवर और चोरी में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं, एक आरोपी लक्की यादव अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 मई 2025 को प्रार्थी मुकेश देवांगन, निवासी कबीर नगर, अमलेश्वर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 18 मई को अपने परिवार सहित ससुराल चंगोरभाठा गया था। 19 मई की सुबह जब वह वापस लौटा, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी में रखे लगभग 1.90 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो चुके हैं।

थाना अमलेश्वर में धारा 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना पर पता चला कि घटना वाले दिन सरकंडा, बिलासपुर का हिस्ट्रीशीटर रितेश पांडे उर्फ लुटू पांडे अपने साथी सोहन पटेल के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से घटनास्थल के पास देखा गया था।

पुलिस टीम ने तुरंत बिलासपुर रवाना होकर रितेश और सोहन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लक्की यादव के साथ मिलकर रात में घर का ताला तोड़कर चोरी की थी और चोरी का माल संतोषी गोस्वामी के जरिए सुखनंदन सोनी (सिरगिट्टी) को बेचा था। वहीं, शेष जेवर रितेश ने अपने पिता विनय पांडे और सोहन ने अपने रिश्तेदार रमेश पटेल को छिपाने के लिए दिया था।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 51.430 ग्राम सोने के जेवर, 466 ग्राम चांदी के जेवर और एक बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 7,36,000 रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

  • रितेश उर्फ लुटू पांडे (26 वर्ष) – निवासी सरकंडा, बिलासपुर
  • सोहन पटेल (22 वर्ष) – निवासी टिकरापारा, बिलासपुर
  • सुखनंदनलाल (55 वर्ष) – निवासी सिरगिट्टी, बिलासपुर
  • विनय पांडे (53 वर्ष) – निवासी सरकंडा, बिलासपुर
  • रमेश पटेल (29 वर्ष) – निवासी गांधी चौक, बिलासपुर
  • संतोषी गोस्वामी (45 वर्ष) – निवासी सिरगिट्टी, बिलासपुर

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फरार आरोपी लक्की यादव की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

इस पूरी कार्रवाई में थाना अमलेश्वर एवं एसीसीयू टीम की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button