ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत दुर्ग जिले में 265 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, उपहार और 35 हजार की राशि दी गई

दुर्ग। राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिलेे के विभिन्न 07 स्थानों पर विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें 265 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद देने सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चन्द्राकर, गजेन्द्र यादव, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा एवं रिकेश सेन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल वैवाहिक मंडप में पहुंचे।

स्कूल मैदान कोलिहापुरी में आयोजित कार्यक्रम में 55 जोडे़, विवेकानंद सभागार दुर्ग में 34 जोड़े, खण्डेलवाल भवन वैशाली नगर भिलाई में 32 जोड़े, सतनाम भवन भिलाई-3 नगर निगम कार्यालय के पास आयोजित कार्यक्रम में 20 जोड़े,

रिक्रियेशन क्लब नंदिनी नगर अहिवारा में 72 जोड़े, दौलत वाटिका जामगांव एम में आयोजित कार्यक्रम में 15 जोड़े तथा खुबचंद बघेल सामुदायिक भवन पाटन में आयोजित कार्यक्रम में 40 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

संपूर्ण विवाह वैदिक रीति-रिवाज एवं अनुष्ठानों के साथ गायत्री समाज के द्वारा संपन्न किया गया।

विवाह उपरान्त सभी जोड़ों को प्रमाण पत्र दिया गया। इसके अलावा उपहार के रूप में चांदनी का मंगलसूत्र एवं बीछिया, संपूर्ण श्रृंगार सामग्री, कपड़े, सूटकेश एवं हाथ घड़ी इत्यादि वर-वधु को दिये गये।

शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को कन्या के नाम से 35 हजार रूपए की राशि का चेक अतिथियों ने अपने करकमलों से प्रदान किये। कन्या विवाह से लाभान्वित सभी जोड़ों के परिजनों ने हर्षपूर्वक वैवाहिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी निभाई।

कन्या विवाह में उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रशंसा व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की सराहना की गई।

आयोजन में सांसद-विधायकों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी सम्मिलित हुए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को होने वाली आर्थिक परेशानियों को दूर करना, शादी के मौके पर फिजूल खर्ची को रोकना और सामुदायिक विवाह के आयोजन से सामाजिक स्थिति में सुधार लाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button