ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

धोखाधड़ी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, 17.5 लाख रुपये की ठगी की थी, महिला के फर्जी भाई का रूप धरकर किया था अपराध

दुर्ग | प्रार्थी संतोष जैन पिता रूपचंद जैन उम्र 43 साल निवासी आपापुरा दुर्ग द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 02.04.2024 को 01. पूर्वा भारती जैन, 02. शांतिलाल जैन, 03. सरला जैन, 04. संतोष जैन, 05. महावीर जैन, 06. महावीर गांधी, 07. रीना जैन द्वारा एक राय होकर शादी कराने के नाम पर 17,50,000/- रू. की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर

थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 455/2024, धारा 420, 120बी भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना के प्रकरण की मुख्य आरोपी महिला का फर्जी भाई बनकर धोखाधड़ी किये आरोपी संतोष शर्मा पिता प्रेम कुमार शर्मा उम्र 32 साल निवासी मकान नं. 571 अशोक नगर, अंबिकापुरी, थाना एरोड्रम, इंदौर (म.प्र.) के मोबाईल सीडीआर व टावर लोकेशन की जानकारी प्राप्त हुई है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस महानिरीक्षक  राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन/निदेर्शन एवं पुलिस मान् पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन/निर्देशन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर)

अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग  चिराग जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी विजय कुमार यादव के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित किया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी के मोबाईल मोबाईल नंबर का सीडीआर एवं कैफ से आरोपी का पता इंदौर होने से पतासाजी हेतू पुलिस टीम इंदौर रवाना हुये। पता तलाश के दौरान आरोपी का टावर लोकेशन इंदौर के विभिन्न स्थानों पर पता तलाश करते रहे,

बाद टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी का लोकेशन मकान नं. 571 अशोक नगर, अंबिकापुरी, थाना एरोड्रम, इंदौर (म.प्र.) में होने से पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी संतोष शर्मा पिता प्रेम कुमार शर्मा उम्र 32 साल निवासी मकान नं. 571 अशोक नगर, अंबिकापुरी, थाना एरोड्रम, इंदौर (म.प्र.) का माननीय न्यायालय इंदौर से ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर आरोपी को दुर्ग छ.ग. लाया गया|

जिसे माननीय न्यायालय दुर्ग पेश किया जाता है। उक्त कार्यवाही में सउनि रामकृष्ण तिवारी, आर. विकास तिवारी, सुरेश जायसवाल का सराहनीय भूमिका रही।

आरोपीः– संतोष शर्मा पिता प्रेम कुमार शर्मा उम्र 32 साल निवासी मकान नं. 571 अशोक नगर, अंबिकापुरी, थाना एरोड्रम, इंदौर (म.प्र.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button