ब्रेकिंग
घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़... 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी छात्राओं को महापौर अलका बाघमार ने वितरित किए हेलमेट, सड़क सुरक्षा का दिया संदे... गिरवी रखे गरीबों के सोने के जेवर हड़पने वाला ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार, खुर्सीपार पुलिस ने दर्ज किया ...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की संस्कृति से सजा राजभवन, दीपावली मिलन समारोह में दिखी रंगारंग झलक

रायपुर | राजभवन में आज दीपावली पर्व के अवसर पर राज्यपाल  रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल  डेका ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी अतिथियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

समारोह में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने भी राज्यपाल  डेका को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला मती रानी डेका काकोटी तथा राज्यपाल के परिजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विविध रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति को दर्शाया गया।छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकनृत्य राउत नाच की प्रस्तुति  केशव राम यादव एवं उनके दल द्वारा की गई। सूफी गायक पद्म मदन चौहान के मधुर गायन तथा विधायक  अनुज शर्मा के भजन प्रस्तुतिकरण ने समारोह के उत्साह को दोगुना कर दिया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश  रमेश सिन्हा, उप मुख्यमंत्री  अरुण साव, वन मंत्री  केदार कश्यप, संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल, मुख्य सचिव  विकासशील, पुलिस महानिदेशक  अरुण देव गौतम, सांसद मती रूप कुमारी चौधरी, विधायकगण, पूर्व राज्यपाल  रमेश बैस, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button