ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

कलेक्टर व निगम प्रशासक के निर्देश व आयुक्त के नियमित प्रातःफील्ड निरीक्षण से स्वच्छता के प्रति बढ़ रही है जन जागरूकता

दुर्ग ।नगर पालिक निगम।स्वच्छ सर्वेक्षण – 2024-25 में शहर को अव्वल स्थान पर लाने के लिए नगर निगम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

कलेक्टर व निगम प्रशासक ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा नियमित प्रातः फील्ड निरीक्षण कर रहें है।

निरीक्षण से स्वच्छता के प्रति बढ़ रही है जन जागरूकता। इस अभियान के तहत नगर निगम की टीम द्वारा डोर टू डोर जाकर शहरवासियों को गीले कचरे से खाद बनाने और सूखा व गीला कचरा अलग अलग करने के प्रति शहरवासियों को जागरूक किया जा रहा है।

गीले कचरे के बारे में लोगों को समझाया जा रहा है कि हां मैं कचरा नहीं हूं।स्वच्छ सर्वेक्षण – 2024-25 में शहर को अव्वल स्थान पर लाने के लिए नगर निगम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत नगर निगम की टीम द्वारा डोर टू डोर जाकर शहरवासियों को गीले कचरे से खाद बनाने और सूखा व गीला कचरा अलग अलग करने के प्रति शहरवासियों को जागरूक किया जा रहा है।

गीले कचरे के बारे में लोगों को समझाया जा रहा है कि हां मैं कचरा नहीं हूं। क्योंकि मुझसे बन सकता है खाद।

बता दें ,कि पिछली बैठक में उपमुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, उसकी रिसाइक्लिंग और गीले कचरे से कंपोस्ट बनाने के काम में सुधार लाई जावे.

कलेक्टर एवं निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश एवं निगमायुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर यह अभियान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में चलाया गया है।

जिन्होंने वार्ड शहर के विभिन्न स्कूलों, कालेज, होटलों, धार्मिक स्थलों, दुकानों पर जाकर लोगों को स्वच्छता से संबंधित उन्हें स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में अपने शहर को बेहतर रैंक दिलाने के लिए सहयोग देने की अपील की।

इसके साथ लोगों को गीला कचरे से खाद बनाने के प्रेरित किया। गीले, सूखे और ई-वेस्ट के सह निपटान के लिए जागरूक किया।

इसके अलावा टीम के सदस्यों ने स्कूलों, अस्पतालों, कॉलेज, धार्मिक स्थलों पर जाकर उनके मालिकों को अपने घर के आसपास सड़क, पेड़, गली व अन्य स्थानों को गोद लेकर उसे साफ व सुंदर बनाने के लिए प्रेरित किया।

निगमायुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग सफाई व्यवस्था के प्रति जागरूक होकर नगर निगम को सहयोग कर रहे है।

लोगों की सोच बदल रही है और वे सूखा व गीला कचराअलग अलग करके निगम के वाहन को दे रहे।

जो लोग अभी भी सूखा व गीला कचरा करके निगम के वाहन को नहीं देते, वे भी कचरा अलग अलग करने की आदत डाले और शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। तभी हमारा शहर भारत का सबसे साफ और सुंदर शहर बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button