ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

शहर के 60 वार्डों में नालियों से गुजर रही पाइपलाइन हटेंगी,राज्य शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

दुर्ग | नगर पालिक निगम महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने व जनता को शुद्ध पानी देने लगातार प्रयास जारी है और आवश्यकतानुसार ठोस कदम भी उठाए जा रहे है इसी क्रम में आज जल कार्य प्रभारी लीना दिनेश देवांगन कि अध्यक्षता में विभागीय समिति के सदस्यों की बैठक आहुति की गई।जिसमें चर्चा के दौरान शहर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नालियों से होकर गुजर रही पाइपलाइन को हटाने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए ऐसे क्षेत्र के पाईप लाईन को चिन्हांकित कर उसे हटाने ठोस प्रस्ताव बनाकर महापौर परिषद के जरिए शासन को भेजने का निर्णय लिया गया।

इस संबंध में लीना दिनेश देवांगन प्रभारी जलकार्य समिति बताया कि इसके लिए पार्षदों व नागरिकों के सहयोग से विस्तृत जानकारी लेकर ही ठोस प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा शहर के कई वार्डो में पाइपलाइन के नालियों से गुजरने के कारण जलभराव, गंदगी, पाइपलाइन क्षति एवं दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती हैं । इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पाइपलाइन को हटाने अथवा वैकल्पिक सुरक्षित व्यवस्था किए जाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

आयोजित विभागीय समिति की बैठक में शहर की जलापूर्ति व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर क्षेत्र के 60 वार्डों में नालियों से होकर गुजर रही पाइपलाइन को हटाने हेतु राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए गंजपारा पानी टंकी की सुरक्षा व्यवस्था, टैंकर चालकों की मांग, पन्ना डेयरी के पास मोटर पंप बदलने का कार्य, कुष्ठ आश्रम एवं शिवनगर क्षेत्र में बोरिंग से पाइपलाइन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को विभागीय समिति के समक्ष रखा गया। इसके अलावा किसी भी कॉलोनी में फाइव लाइन जलापूर्ति दी जाए अथवा नहीं, इस विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, दीपक साहू, भास्कर कुंडले,गुलाब वर्मा,रेखा बंजारे, उप अभियंता विनोद मांझी, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button