ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
दुर्ग

दुर्ग सिटी कोतवाली को पहली बार मिली महिला थाना प्रभारी, जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला

दुर्ग। जिले में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा बढ़ती घटनाओं पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से जिले के थानों में अधिकारियों का तबादला किया है।इस बदलाव की सबसे खास बात यह है कि दुर्ग सिटी कोतवाली को पहली बार महिला थाना प्रभारी मिली है।

करीब 15 वर्षों के बाद सिटी कोतवाली दुर्ग में महिला निरीक्षक ममता अली शर्मा को अमलेश्वर से स्थानांतरित कर भेजा गया है। ममता शर्मा अब सिटी कोतवाली की जिम्मेदारी संभालेंगी। इससे पहले किसी भी महिला निरीक्षक को यह जिम्मेदारी नहीं मिली थी। माना जा रहा है कि इस निर्णय से महिलाओं से जुड़ी शिकायतों और मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और महिलाओं में सुरक्षा का भाव भी बढ़ेगा।

इसी क्रम में दुर्ग जिले में 9 निरीक्षक, 5 उप निरीक्षक, 3 सहायक उप निरीक्षक और 1 प्रधान आरक्षक का भी तबादला किया गया है।

निरीक्षक राजकुमार लहरे को जामगांव आर से पद्मनाभपुर भेजा गया है।

विजय यादव को कोतवाली दुर्ग से सुपेला थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

राजेश मिश्रा को सुपेला से जामुल भेजा गया है।

शिवचंद्र को मोहन नगर से जामगांव आर भेजा गया है।

वहीं केशव कोसले को पद्मनाभपुर से मोहन नगर थाना प्रभारी बनाया गया है।

एसपी विजय अग्रवाल के इस फैसले को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है।पुलिस महकमे में इस फेरबदल से जहां प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा का संचार होगा, वहीं जनता को भी बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button