ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

गौरी गौरा पर्व: आरंग में विवाह रस्में शुरू, लोगों में उत्साह

आरंग। आरंग में गौरी गौरा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। गौरी गौरा पर्व मनाने की परंपरा की शुरुआत कल से हो गई है।इस पर्व में गौरा अर्थात भगवान शंकर और गौरी अर्थात माता पार्वती का विवाह सम्पन्न होता है।धन तेरस के एक दिन पूर्व से यह पर्व की रस्म शुरू हो जाती है। जिसमें महिलाओं और युवतियों द्वारा गौरी गौरा की गीत गाते फूल कुचरना,चांवल चढ़ाना, इत्यादि रश्में विधि विधान से की जाती है।यह रश्म पांच दिनों तक चलता है।

लक्ष्मी पूजा के दिन एक निश्चित स्थान से पूजा आराधना कर बाजे गाजे के साथ गौरी गौरा निर्माण के लिए मिट्टी लाई जाती है।उसी मिट्टी से रात्रि में गौरा गौरी की प्रतिमा बनाकर चमकीली पेपर लगाकर आसन में स्थापित कर पूजा आराधना की जाती है। वही रात्रि में युवतियां व महिलाएं घरों में कलसा को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाती है।

और गौरी गौरा के विवाह पर मंगल गीत

गीत गाती हुई एक दूसरे के घर जाकर एकत्रित होती है। साथ ही गीत गाती और दोहराती हैं। वहीं पुरुष और महिलाएं बाजा के धुन में बेधुन होकर नाचते झूमते कांशी से निर्मित सांकड़ से बैगा या अन्य श्रद्धालुओं द्वारा हाथों और पैरों में मारा जाता हैं। जिसे सांकड़ लेना कहा जाता है। श्रद्धालु इसे भगवान शंकर का प्रसाद मानते हुए खुशी खुशी सांकड़ लेते हैं।

बाजे गाजे के साथ गौरी गौरा के गीत में बेधुन होकर नाचने झूमने को गौरा चढ़ना कहा जाता है। रात्रि में गौरी के घर गौरा का बाजे गाजे के साथ बारात लेकर पहुंचते हैं। बारात में सम्मिलित श्रद्धालु शिव गण के रूप में माना जाता है।इस प्रकार गौरी गौरा का विवाह सम्पन्न होता है।

गोवर्धन पूजा के दिन इन प्रतिमाओं को बाजे गाजे के साथ गौरी गौरा गीत गाते नाचते झूमते विसर्जित किया जाता है।यह पर्व प्रमुख रूप से गोंड जनजातियों द्वारा विशेष रूप से मनाया जाता है। जहां गोंड जनजातियां नहीं है वहां सभी जाति समुदाय के लोग मिल जुलकर यह पर्व हर्षोल्लास से मनाते हैं।इस तरह गौरी गौरा का पर्व प्रदेश भर में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button