ब्रेकिंग
भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

मिडिल स्कूल में 35 विद्यार्थियों ने ब्लेड से काटी कलाई, जिला प्रशासन ने की काउंसलिंग

धमतरी। छत्तीसगढ़ के दहदहा इलाके में स्थित एक मिडिल स्कूल में करीब 35 विद्यार्थियों द्वारा अपनी कलाई काटने की shocking घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना लगभग 20 दिन पहले हुई थी।

पता चलते ही स्कूल प्रबंधन, पंचायत प्रतिनिधि और अभिभावकों ने बैठक कर स्थिति का मूल्यांकन किया। इसके बाद जिला प्रशासन को सूचित किया गया। तहसीलदार, शिक्षा विभाग और मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और छात्रों से पूछताछ की।

मेडिकल टीम के डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में बताया कि नशे की आदत को इस घटना का कारण बताया जा रहा है। वहीं, स्कूल प्रबंधन और पंचायत प्रतिनिधियों का मानना है कि कुछ विद्यार्थी एक-दूसरे को देखकर ऐसा करने के लिए प्रेरित हुए।

बीईओ चंद्रकुमार साहू ने बताया कि सभी प्रभावित छात्रों की काउंसिलिंग की जा चुकी है। स्कूल में लड़के और लड़कियां दोनों अध्ययनरत हैं और प्रशासन उनकी सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

इस घटना ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है और माता-पिता, शिक्षकों तथा प्रशासन के लिए बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button