ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोरबा

पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार, पति ने दी खौफनाक सजा, बेटी के साथ भी की घटिया हरकत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर पति ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे महिला के साथ बीच बचाव करने आई उसकी बेटी भी घायल हो गई। मामले में कोतवाली थाना पुलिस मामला दर्ज कर फरार पति की तलाश में जुट गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राजेश कुशवाहा से विवाद होने के बाद उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ अलग किराए के मकान में रहती है। रात करीबन दस बजे राजेश कुशवाहा शराब के नशे में चूर होकर पत्नी के पास पहुंचा और शारीरिक संबंध बनाने की बात कहने लगा।

महिला के इंकार करने पर पति ने चाकू से ताबड़तोड़ उसके सिर और छाती पर हमला कर दिया, वहीं बीच-बचाव करने पहुंची बेटी के चेहरे पर चाकू चला दिया। इसके बाद आरोपी घर के सामानों को भी आग लगा दिया, आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाते हुए महिला और उसकी बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद फरार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 396, 351, 115, 326 के तहत पंजीबद्ध कर तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button