ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

गरबा रास में छात्रों का जलवा: कल्याण पी.जी. कॉलेज में आयोजन संपन्न

भिलाई । कल्याण पी.जी. कॉलेज, सेक्टर 7 में एक विशेष आयोजन “रास गरबा” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन में कॉलेज के सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ माता की भक्ति में लीन हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा ने अपने वक्तव्य में इस आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन समिति टीम आरंभ और प्रतिभागियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रेरणा दी।

सांस्कृतिक प्रभारी मनीमेखला मैम द्वारा दुर्गा माता की आरती कर के गरबा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर नागेश्वर यादव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि रास गरबा का उद्देश्य न केवल छात्रों के बीच सामंजस्य स्थापित करना है, बल्कि अपने धर्म सांस्कृतिक धरोहर को भी सहेजना है।

कार्यक्रम का आयोजन कल्याण कॉलेज में किया गया, जिसमें गरबा नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। माता की भक्ति की भावना को प्रमुखता देते हुए कार्यक्रम का समापन माता की आरती के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button