ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
दुर्ग

गंजपारा दुर्गोत्सव: झांकियों की भव्यता ने मन मोहा

दुर्ग|छत्तीसगढ़ के पुरानी गंजमंडी गंजपारा में स्थित श्री गंजपारा दुर्गोत्सव समिति द्वारा दुर्गोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह उत्सव 56वां वर्ष है, जिसमें भव्य प्रतिमा स्थापना, आकर्षक झांकियां, विशेष विद्युत सज्जा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

दुर्गोत्सव के पहले दिन ही मां दुर्गा के दर्शन और भव्य झांकी का आनंद लेने के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या यहाँ उमड़ी। समिति के सदस्य दीपक चोपड़ा और मनोज शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

उत्सव की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमा को विराजमान किया गया। 11 अक्टूबर को सुबह 11:15 बजे हवन-पूजन का आयोजन होगा, जबकि 12 अक्टूबर को दोपहर 12:15 बजे से महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कड़ी में 8 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे प्रसिद्ध लोकगायक पद्मश्री अनुज शर्मा नाईट व 9 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे इंडियन आईडल फेम मोहम्मद दानिश गीत-संगीत की प्रस्तुति देंगे। 10 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कवि सम्मेलन का संचालन देवास (मप्र) के कवि शशिकांत यादव करेंगे।

इसके अलावा हास्य कवि जानी बैरागी धार(मप्र) हास्य व्यंग्य कवि दिनेश बावरा मुंबई, नेताजी लपटे में फेम हास्य कवि अनिल अग्रवंशी दिल्ली, श्रृंगार रस कवि मनु वैशाली दिल्ली, गीतकार स्वयंम श्रीवास्तव उन्नाव (उप्र) अपनी कविता पाठ की प्रस्तुति देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button