ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

दुर्ग में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

दुर्ग | दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह रेलवे पटरी पर एक युवक का शव पाया गया। मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान मठपारा दुर्ग निवासी 25 वर्षीय पप्पू सारथी के रूप में की। पुलिस के अनुसार, पप्पू का शव ट्रेन से कटकर मिला था।

परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि पप्पू देर रात 2:30 बजे घर से बाहर निकला था। वे बताते हैं कि वह नशे का आदी था और अक्सर नशा करने के लिए घर से बाहर जाता था।

परिवार ने यह भी बताया कि पप्पू को रात में एक बार घर से बाहर जाने के बाद ढूंढकर घर लाया गया था, लेकिन आधी रात को वह फिर घर से निकल गया। सुबह शव मिलने की सूचना मिली।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button