ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़दुर्ग

अंधे कत्ल का खुलासा, दो आरोपी और दो अपचारी बालक गिरफ्तार

दुर्ग | थाना मोहन नगर पुलिस ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हुए अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। घटना 20 से 21 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे की है, जब रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मृतक से चाय पीने के लिए पैसे मांगे थे। विरोध करने पर उन्होंने मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान सिकोला भाठा और सिकोला बस्ती क्षेत्र के युवकों के रूप में की। 25 अक्टूबर को संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना अपराध कबूल किया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में मोहित साहू उर्फ डिवाइन उर्फ दादू (19 वर्ष, निवासी सिकोला भाठा) और सावन नेताम (20 वर्ष, निवासी बॉम्बे आवास, उरला, मोहन नगर) शामिल हैं, साथ ही दो अपचारी बालक भी पकड़े गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मामले की जांच जारी है। इस कार्रवाई में एसीसीयू और थाना मोहन नगर पुलिस की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button