ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

गौसेवा के लिए मिला सम्मान, दुर्ग पुलिस ने सेवा कार्यों में लगे लोगों को किया सम्मानित

दुर्ग। दुर्ग जिले में समाज सेवा और जनहित में कार्यरत सेवकों को सम्मानित करने का एक सराहनीय आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल के निर्देशन में किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रैफिक डीएसपी  ऋचा मिश्रा ने किया, जिन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रहे समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर गौसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले सेवकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इन्हीं में से एक, विनय देवांगन को भी गौसेवा के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान गौमाता की सेवा में उनके निरंतर प्रयासों और समर्पण को पहचान देने का प्रतीक है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद विनय देवांगन ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं दुर्ग पुलिस, विशेषकर एसएसपी विजय अग्रवाल और डीएसपी  ऋचा मिश्रा का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने समाज सेवा करने वालों को प्रोत्साहित करने का यह उत्कृष्ट प्रयास किया।”

कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिस अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस सम्मान समारोह ने सेवा करने वालों का मनोबल बढ़ाया और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाया।

“सेवा ही धर्म है, और जब पुलिस-प्रशासन ऐसे सेवकों को सम्मानित करता है, तो समाज को नई दिशा मिलती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button