ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

फर्जी सीम खरीद कर धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

जामुल | प्रार्थी आशीष चतुर्वेदी निवासी कुरूद द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि जियो कंपनी के मोनेन्द्र कुमार यादव एवं एयरटेल कंपनी के सीता देवी यादव के द्वारा मोबाईल नंबर पोर्ट करने के बहाने प्रार्थी को गुमराह कर धोखाधड़ी करते हुए सीम खरीदी कर दूसरे व्यक्ति को सीम बिक्री किया गया है।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 406/2025 धारा 419, 420, 467, 468, 47 भादवि, 42(2)(ई) टेली कम्युनिकेशन एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी कर जियो कंपनी के मोनेन्द्र कुमार यादव निवासी कोहका भिलाई एवं एयरटेल कंपनी के सीता देवी यादव निवासी कुरूद को घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों से पूछताछ करने बताये कि जियो कंपनी एवं एयरटेल कंपनी का सीम पोर्ट करने के बहाने प्रार्थी का थम्ब इन्प्रेशन लेकर सीम खरीदी कर किसी अन्य व्यक्तियों को बिक्री करना स्वीकार किये। आरोपियों को आज दिनांक 07.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरी. पुनीत राम सूर्यवंशी, सउनि सउनि महफूज खान, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, जी. सामुएल, चन्द्रभान यादव, चंदन सिंह, रूप नारायण बाजपेयी, अतुल सिंह यादव का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी-
(1) मोनेन्द्र कुमार यादव उम्र 40 साल निवासी मंगल बाजार कोहका सुपेला
(2) सीता देवी उम्र 28 साल निवासी नालंदा स्कूल के पीछे थाना जामुल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button