ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

“20 साल से सड़क-नाली को तरस रहा आर्यनगर, अब वोट का बहिष्कार – महिलाओं ने संभाला मोर्चा”

भिलाई। आर्यनगर कोहका वार्ड 12 के निवासी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सड़क और नाली जैसी जरूरतों के लिए पिछले 20 वर्षों से संघर्ष कर रहे लोगों का अब सब्र जवाब दे चुका है। नगर निगम, पार्षद और जिला प्रशासन से बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान न मिलने पर अब वार्डवासियों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।

महिलाओं ने नगर निगम से यह मांग की है कि यदि नाली नहीं बनाई जा सकती तो उनसे वर्षों से वसूला गया टैक्स लौटाया जाए ताकि वे खुद नाली बनवा सकें। स्थानीय महिलाओं ने आजाद हिन्ट टाइम्स से बातचीत में बताया कि जब पार्षद गिरधर बंटी साहू (जो कि वर्तमान में नगर निगम भिलाई के सभापति भी हैं) से नाली निर्माण की मांग की गई, तो उन्होंने कहा – “आर्यनगर से मुझे वोट नहीं मिला, इसलिए यहां नाली नहीं बन सकती।”

आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि भले ही आर्यनगर अवैध कॉलोनी घोषित हो, लेकिन पिछले कई वर्षों से नगर निगम यहां से प्रॉपर्टी टैक्स वसूल रहा है। ऐसे में सड़क और नाली देना निगम की जिम्मेदारी बनती है। वर्तमान हालात में घरों का पानी बाहर बहता है, नाली बजबजा रही है, और गंदगी के कारण सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीव घरों में घुस रहे हैं, जिससे जान का खतरा बना हुआ है।

आयुक्त ने मामले की जानकारी मिलने पर स्थल निरीक्षण की बात कही है। वहीं महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकला, तो वे संगठित होकर मतदान का बहिष्कार करेंगी और आंदोलन की राह पर उतरेंगी।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रेखा बघेल, शीतल वर्मा, जानकी साहू, पुष्पलता जंघेल, विमला वर्मा, रेखा जंघेल, रूपा देवी, जानकी जंघेल, भारती जंघेल, महेश्वरी जंघेल, केशर वर्मा, विभा संह, सोनिया महतो, बसंत देवांगन, श्याम सुंदर वर्मा सहित कई महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button