ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
Uncategorized

फिर ठंड का एहसास! 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ में बारिश और ठंडी हवाओं की संभावना

रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मौसम के तेवर बदलने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम के असर से 23 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है, हालांकि व्यापक बारिश की संभावना फिलहाल कम है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र ऊपरी वायुमंडल तक फैला हुआ है। इसके साथ जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी प्रणाली से जुड़ी द्रोणिका दक्षिण भारत की ओर से नमी खींचकर छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों तक पहुंचा रही है, जिससे बादल छाने और बूंदाबांदी के हालात बन रहे हैं।

विशेष रूप से बस्तर संभाग के जिलों में इसका असर अधिक रहने की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने वज्रपात को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

तापमान की बात करें तो 24 फरवरी से रात के पारे में गिरावट शुरू हो सकती है। अनुमान है कि न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है, जिससे रात के समय हल्की ठंड का एहसास होगा। दिन के तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव के संकेत नहीं हैं।

राजधानी रायपुर में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रह सकता है। हाल ही में दर्ज 34.8 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा है।

प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अभी मौसम शुष्क बना हुआ है। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना बना रहेगा। गरज-चमक की स्थिति में खुले स्थानों पर खड़े न रहने और सुरक्षित जगह पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button