ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
रायपुर

सीएम विष्णु देव साय आज लेंगे स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक, लिए जा सकते हैं अहम निर्णय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों से जानकारी लेंगे।

बैठक सुबह 12:00 बजे मंत्रालय में शुरू होगी, जिसमें स्कूल शिक्षा सचिव, डीपीआई और शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह बैठक एक घंटे तक, यानी 1 बजे तक चलेगी। मुख्यमंत्री इसके बाद मंत्रालय में कार्यालयीन कार्य करेंगे और शाम 5:20 बजे सीएम हाऊस लौटेंगे।

यह बैठक बजट से पहले होने वाली एक महत्वपूर्ण चर्चा मानी जा रही है, जिसमें बजट में शामिल होने वाले प्रस्तावों पर भी विचार हो सकता है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री शिक्षकों के प्रमोशन से जुड़े मामलों की समीक्षा करेंगे और अध्यतन जानकारी प्राप्त करेंगे।

हालांकि, वर्तमान में आचार संहिता लागू होने के कारण प्रमोशन की प्रक्रिया रुक गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि आचार संहिता समाप्त होते ही प्रमोशन प्रक्रिया फिर से शुरू हो जाएगी। साथ ही, डीएलएड सहायक शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया पर भी मुख्यमंत्री आज की बैठक में चर्चा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button