ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

जन्मदिन पार्टी में शराब के बाद हुआ विवाद, युवक की हत्या — नेवई पुलिस ने 3 आरोपी और एक अपचारी बालक को चंद घंटों में किया गिरफ्तार

दुर्ग। नेवई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जन्मदिन पार्टी में हुए विवाद से युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपियों और एक अपचारी बालक को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। घटना 8-9 सितंबर 2025 की रात स्टेशन मरोदा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउंड में हुई, जहां मृतक रोशन कुमार ठाकुर उर्फ बेंदरा खून से लथपथ हालत में मिला था।

प्रार्थी प्रेमुराम ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा रोशन (मृतक) दोस्त के जन्मदिन पार्टी में गया था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान उसका शव स्कूल ग्राउंड में घासफूस के बीच मिला। सिर पर भारी वस्तु से चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई थी।

पुलिस जांच में पता चला कि जन्मदिन पार्टी में मृतक रोशन, एक अपचारी बालक (बर्थडे बॉय), आकाश कुमार प्रसाद, अभिषेक पासवान, अमन पुर्ति, धनुष उर्फ धन्नू और सूरज साव शामिल थे। सभी ने शराब पी और रात 10:30 बजे के बाद विवाद शुरू हुआ। मृतक ने अपचारी बालक के साथ मारपीट की, जिसके बाद अन्य युवक भी झगड़े में शामिल हो गए।

गुस्से में आकर आकाश प्रसाद और अपचारी बालक ने मिलकर पास पड़ी सीमेंट की ईंट से रोशन के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गिरफ्तार आरोपी

  • पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया:
  • धनुष सेटठी उर्फ धन्नू (20 वर्ष) निवासी शिवपारा स्टेशन मरोदा
  • अभिषेक पासवान (25 वर्ष) निवासी स्टेशन मरोदा
  • आकाश प्रसाद (18 वर्ष) निवासी स्टेशन मरोदा बाजार चौक
    साथ ही, एक अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड, दुर्ग के समक्ष पेश किया गया है।
  • प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस की सराहनीय भूमिका

इस पूरे मामले में थाना नेवई प्रभारी उपनिरीक्षक कमलसिंह सेंगर और उनकी टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button