ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
Uncategorized

नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष अंजू जैन का निधन

बलौदाबाजार | नगर पालिका बलौदाबाजार की पूर्व अध्यक्ष अंजु जैन का लंबी बीमारी के बाद बीती रात रायपुर के निजी हास्पिटल में निधन हो गया| वे वर्तमान में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन की धर्मपत्नी थीं|

दो दिन पहले ही अशोक जैन के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नगर में जीत का जश्न मनाया गया था और भव्य विजय आभार रैली निकाली गई थी, जिसमें परिवार के लोग शामिल हुए थे| अंजू जैन के निधन की खबर आते ही नगर में शोक की लहर है|

नगर पालिका चुनाव के पूर्व ही अचानक अंजु जैन की तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें रायपुर के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज जारी था| रविवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ी और देर रात उनका निधन हो गया|

उनका पार्थिव शरीर आज बलौदाबाजार आएगा और उनके घर से दोपहर एक बजे अंतिम यात्रा निकलेगी| रायपुर रोड स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा}

बलौदाबाजार के विधायक एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अंजू जैन के निधन पर शोक व्यक्त किया| उन्होंने कहा कि उनका जाना नगर के लिए अपूर्णीय क्षति है|

अंजू काफी मिलनसार व जनहित के लिए कार्य करने वाली महिला थी| ईश्वर उन्हें श्रेष्ठ स्थान दे और इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button