ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

कांग्रेस को झटका: भूपेश बघेल-अरुण बोरा की करीबी रामकली यादव करेंगी भाजपा में प्रवेश

दुर्ग: कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। दुर्ग की राजनीति में चर्चित नाम और कद्दावर नेता रामकली यादव जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने जा रही हैं।

रामकली यादव, जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण बोरा की करीबी मानी जाती हैं, ने कांग्रेस से अपनी नाराजगी जाहिर की है।

अब रामकली यादव ने इस बार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट के लिए दावेदारी करेगी , लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि रामकली यादव का जनाधार और सक्रिय राजनीति में उनकी भूमिका के बावजूद कांग्रेस द्वारा नजरअंदाज किया जाना, पार्टी के लिए भारी पड़ सकता है।

दुर्ग नगर निगम में महापौर पद पर कांग्रेस की सत्ता है और रामकली यादव ने उसमें भी अपनी सक्रियता से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन टिकट न मिलने की वजह से अब उन्होंने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है।

सूत्रों के अनुसार, रामकली यादव के भाजपा में जाने से कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी उनके साथ भाजपा का दामन थाम सकते हैं। यह कदम दुर्ग में कांग्रेस की स्थिति को कमजोर कर सकता है और आगामी महापौर चुनाव में पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।

रामकली यादव का भाजपा में प्रवेश कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। दुर्ग में कांग्रेस की पकड़ कमजोर होती दिख रही है, और पार्टी को आने वाले समय में इस फैसले का खामियाजा उठाना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button