ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना से पथ विक्रेताओं और लघु व्यवसायियों का बढ़ रहा आत्मविश्वास खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्यों में तेजी लाकर 15 दिनों में ... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार 755 करोड़ की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी, CM साय ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार राज्यपाल रमेन डेका ने गजराज बांध को शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में की पहल अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम 18 से 20 जून तक दुर्ग निगम में लगेगा तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलान... गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, प्रकरण दर्ज लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित
छत्तीसगढ़

खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्यों में तेजी लाकर 15 दिनों में दें प्रगति रिपोर्ट – अरुण साव

बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने बुधवार को स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की धीमी प्रगति पर उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री ने मैपलवुड फ्लोरिंग, तीरंदाजी मैदान, हॉकी गैलरी एवं फ्लड लाइट, कबड्डी इंडोर और आउटडोर मैदान, एचवीएसी कार्य तथा आउटडोर स्टेडियम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने हॉस्टल के रखरखाव की स्थिति पर भी असंतोष जताते हुए कहा कि जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) से राशि उपलब्ध होने के बावजूद जरूरी मेंटेनेंस कार्य समय पर नहीं किए जा रहे हैं।

अरुण साव ने अधिकारियों से कहा कि बिलासपुर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा मुख्यालय है, लेकिन खिलाड़ियों की सुविधा के लिए किए जा रहे कार्यों की गति बेहद धीमी है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और खेल विभाग के अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ सभी लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यपालन अभियंता बी.बी.एस. गौतम को निर्देशित किया कि 15 दिनों के भीतर सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की वास्तविक स्थिति और प्रगति रिपोर्ट लेकर उप मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रस्तुत हों। साथ ही लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

साव ने वर्ष 2017 में जारी कार्या देश के बावजूद इंडोर स्टेडियम में मैपलवुड फ्लोरिंग का कार्य अधूरा रहने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक परियोजनाओं का लंबित रहना गंभीर विषय है और सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाने चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने एचवीएसी कार्य में तेजी लाने, डक्टिंग की संपूर्ण सफाई कराने और आवश्यक अतिरिक्त राशि के लिए स्थल निरीक्षण के बाद प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं एसईसीएल द्वारा दो करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे तीरंदाजी मैदान का निर्माण आगामी जुलाई तक पूरा करने के निर्देश भी दिए।

उप मुख्यमंत्री ने आउटडोर स्टेडियम में खराब हाई मास्ट लाइट की तत्काल मरम्मत कराने, कबड्डी इंडोर एवं आउटडोर मैदान की पुनरीक्षित स्वीकृति के लिए आवश्यक कार्रवाई करने तथा स्टेडियम परिसर में अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने हॉकी मैदान में बन रहे पैवेलियन में दर्शकों के लिए अतिरिक्त शौचालय निर्माण के निर्देश भी दिए।

अरुण साव ने कहा कि बहतराई खेल प्रशिक्षण केंद्र को उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए खेल अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए ताकि खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सके।

निरीक्षण के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला, कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button