ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
दुर्ग

चंदखुरी: भवानी राइस मिल में भीषण आग, लाखों की संपत्ति खाक, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

दुर्ग। चंदखुरी स्थित भवानी राइस मिल में रविवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग मिल के बारदाना गोदाम में लगी थी, जिसमें लाखों रुपए मूल्य का बारदाना जलकर राख हो गया। आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था।

घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है। आग लगते ही मिल के सुपरवाइजर ने तुरंत जिला अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चार दमकल वाहनों और 20 से अधिक दमकल कर्मियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलगांव थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मिलकर पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता था। मामले की विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button