ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

स्कूल शिक्षा मंत्री का ऐलान: शराबखोरी करने वाले शिक्षकों की सेवा समाप्त, होगी कानूनी कार्रवाई

रायपुर। प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में शराब पीकर आने वाले शिक्षकों पर कड़ा रुख अपनाने का फैसला किया है। अब ऐसे शिक्षकों के खिलाफ पहले FIR दर्ज होगी और फिर जांच उपरांत उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाएगा।

दरअसल, सरगुजा और बस्तर संभाग के कई स्कूलों से शिक्षकों के शराब पीकर आने की शिकायतें मिली हैं। इतना ही नहीं, छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाओं के मामले भी सामने आए हैं, जिसने पूरे शिक्षा विभाग को हिला कर रख दिया है।

नए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट कहा है कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा – शराबी शिक्षकों पर सबसे पहले एफआईआर होगी, उसके बाद विभागीय जांच के बाद उन्हें सेवा से पृथक किया जाएगा।”

इस सिलसिले में सभी जिलों को पत्र भेजने की तैयारी चल रही है, ताकि सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सरकार का मानना है कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अनुशासन और नैतिकता सर्वोपरि है, और इसमें कोई भी लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button