ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

दुर्ग में ऑटो-कार की टक्कर, 4 सफाई कर्मी और एक छात्र घायल – रोड संधारण व सुधार की उठी मांग

दुर्ग |  आज सुबह करीब 6 बजे नगर निगम के सफाई कर्मियों से भरा एक ऑटो महाराजा चौक के पास विशाल मार्ट के सामने एक कार से टकरा गया। हादसे में चार सफाई कर्मी और एक छात्र घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारी रोज की तरह ड्यूटी पर वार्डों की ओर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा, पार्षद भास्कर कुंडल, मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ नागरिक और पद्मनाभपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया।

घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने महाराजा चौक पर सड़क संधारण व ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की मांग को एक बार फिर जोर-शोर से उठाया है। नागरिकों का कहना है कि यह क्षेत्र हमेशा अराजक ट्रैफिक और जर्जर सड़कों की वजह से दुर्घटनाओं की चपेट में रहता है।

स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button