ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री करते 2 आदतन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस चौकी नगपुरा, थाना पुलगांव ने अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आदतन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में देशी एवं कच्ची शराब के साथ एक मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप यह कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध नशे के नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री मणीशंकर चंद्रा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री हर्षित मेहर (भा.पु.से.) तथा थाना प्रभारी पुलगांव उप निरीक्षक अमित अदानी के मार्गदर्शन में नगपुरा पुलिस टीम ने योजनाबद्ध ढंग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई का विवरण

पुलिस चौकी नगपुरा की टीम 19 जनवरी को मालूद-नगपुरा के बीच चिखली रोड पर गश्त एवं अपराध पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब लेकर उरला भट्ठी से नगपुरा की ओर आ रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया और तलाशी ली गई।

जप्त सामग्री

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।
राजू पारधी के कब्जे से 133 पौवा शोले मसाला देशी शराब (कुल 23.940 बल्क लीटर) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 11 हजार 900 रुपये है। वहीं रामधारी पारधी के पास से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 1 हजार 750 रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त परिवहन में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-CW-0849, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये है, को भी जप्त किया गया। कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत 73 हजार 650 रुपये है।

आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू पारधी (उम्र 37 वर्ष), निवासी खुर्सीडीह, चौकी नगपुरा तथा रामधारी पारधी (उम्र 41 वर्ष), निवासी दमोदा के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री की बात स्वीकार की।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 77/2026 के तहत धारा 34(2), 49(1) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित अदानी, चौकी प्रभारी नगपुरा सहायक उप निरीक्षक राजकुमार देशमुख, चौकी स्टाफ एवं एसीसीयू टीम की विशेष भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने दोहराया है कि नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button