ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
महासमुंद

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से आत्मनिर्भर बने पदमलोचन

महासमुंद| प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना छोटे व्यवसायों को शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है|

जिससे लोग स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें। सरायपाली विकासखंड के निवासी  पदमलोचन बारिक ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता प्राप्त की है। उनकी यह उपलब्धि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत मिली सहायता का परिणाम है।

पदमलोचन ने स्नातकोत्तर शिक्षा पूरी करने के बाद स्वरोजगार की तलाश शुरू की। इस दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ खादी और ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी मिली। इस जानकारी से प्रेरित होकर उन्होंने हेयर ड्रेसिंग एवं सैलून व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया।

योजना का लाभ लेने के लिए उन्होंने नियमानुसार ऋण आवेदन भरा और भारतीय स्टेट बैंक, सरायपाली शाखा ने उनकी परियोजना को स्वीकृति दी। बैंक ने 3,68,400 रुपए की राशि मंजूर की, जिसमें से 25 प्रतिशत अनुदान के रूप में प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने आवश्यक उपकरण और सामग्रियां खरीदें और अपना सैलून व्यवसाय शुरू किया।

इस योजना के माध्यम से न केवल पदमलोचन को स्वरोजगार मिला, बल्कि अब वे हर महीने नियमित रूप से 30 से 35 हजार रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं और अपनी किश्तें भी समय पर चुका रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के तहत संचालित एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 35 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 25 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है, जिससे लोग अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button