ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
कोंडागांव

मनरेगा श्रमिकों को मिलेगी प्रति दिवस 261 रुपये की दर से मजदूरी भुगतान

कोण्डागांव |  महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत रोजगार मूलक कार्य हेतु शासन ने 18 रुपये की बढोत्तरी करते हुए 261 रुपये प्रति दिवस किया गया है। योजना अंतर्गत पूर्व वित्तीय वर्ष में 243 रुपये मजदूरी प्रदाय किया जा रहा था। उक्त बढ़ी हुई मजदूरी दर अकुशल श्रमिको को दिनांक 01 अप्रैल 2025 से मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

अब वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत तकनीकी प्राक्कलन बढ़ी हुई मजदूरी के अनुसार बनाया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई के द्वारा बताया गया है कि 261 रुपये मजदूरी दर की जानकारी समस्त ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड में चस्पा करने के निर्देश रोजगार सहायकों को दिए गए हैं। साथ ही साथ दीवाल लेखन कर प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश दिए गए है।

कोंडागांव जिला अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में लेबर बजट कुल 23.50 लाख स्वीकृत हुआ था जिसके विरुद्ध दिनांक 31.03.2025 की स्थिति में कुल 29.95 लाख मानव दिवस सृजित किया गया है जो की दिए गए लक्ष्य का 129.16 प्रतिशत है। साथ ही साथ 8521 परिवारों को 100 दिवस का रोजागर प्रदाय कर लाभन्वित किया गया है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जिले को कुल 16.42 लाख मानव दिवस का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिस हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्ययोजना के अनुसार कार्याे की स्वीकृति प्रदाय कर लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button