
भिलाई। सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता की ओर से युवा ट्रांसपोर्टर एवं सामाजिक कार्यकर्ता इन्द्रजीत सिंह ‘छोटू’ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय इन्द्रजीत सिंह ‘छोटू’ अपने मिलनसार स्वभाव और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही शुभचिंतकों, मित्रों, सामाजिक संगठनों और समर्थकों का उनके निवास एवं कार्यालय पर जन्मदिन की बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा।
जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह ‘छोटू’ के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य, निरंतर सफलता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।












