ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान
दुर्ग

गंदगी फैलाने वाले दो लोगो पर लगाया जुर्माना,निगम की रहेगी नजर,अब रात में मार्केट क्षेत्र में कचरा फेंकने वालों पर करेगी जुर्माना

दुर्ग/  नगर पालिक निगम।कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में आज स्वास्थ्य विभाग टीम अमला द्वारा वार्ड 25 में निरीक्षण किया गया|

मौके पर आयुष अमृतुल्य चाय दुकान दार द्वारा झाड़ू मारकर कचरा नाली में डालते पाए जाने पर एक हज़ार दंडशुल्क किया गया साथ ही सख्त चेतावनी दी गयी|

कि गीला सूखा कचरा हेतु दो डस्टबिन रखे और डोर टू डोर कलेक्शन रिक्शा में डालें।इस दौरान अमला जांच के मौके पर दुकान दार से पॉलिथीन एवं गंदगी करने पर पांच पांच सौ रुपये अर्थदंड किया गया।

नगर निगम द्वारा अब रात में मार्केट में कचरा फेंकने वालों पर करेगी जुर्माना की कार्यवाही।स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन द्वारा सफाई पर फोकस किया जा रहा है।

इस क्रम में निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा लगातार शहर क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है।

इस दौरान चाय दुकानदार द्वारा नाली व सड़क पर गंदगी फैलाए जाने के कारण कार्रवाही की जा रही है।

इस मामले में दो दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। प्रत्येक दुकानदार से एक हज़ार एवं पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दुकानदारों सहित आम नागरिकों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने निर्देश दिया जा रहा है।उन्हें सूखा और गीला कचरा भी अलग-अलग कर देने कहा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button