ब्रेकिंग
शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी
सूरजपुर

सरगुजा में बड़ा सट्टा गिरोह पकड़ा, 4 आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बड़े सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने शहर में क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा खेलवाने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने यह कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र के सरगुजा साइकल स्टोर के सामने स्थित एक घर में की, जहां आरोपियों ने ऑफिस बना रखा था, और वहां से वह क्रिकेट मैचों पर सट्टा खेलवा रहे थे।

बता दें कि कोतवाली थाना प्रभारी को सरगुजा साइकल स्टोर के पास सुधीर गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा अपने घर के कमरे में ऑफिस बनाकर सट्टा खिलवाए जाने की सूचना मिली थी।

इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक रोहित शाह के नेतृत्व में थाना कोतवाली और साइबर सेल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड किया। जहां एक घर में तीन युवकों राहुल अग्रवाल उर्फ विक्की, श्रीकांत अग्रवाल और राहुल कुमार सोनी को संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार किया।

आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे क्रिकेट मैचों पर रुपये पैसे का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वे सुधीर गुप्ता के साथ मिलकर सट्टा खेलवाते थे और ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म में जीत-हार का हिसाब रखते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 73 मोबाइल, 234 एटीएम कार्ड, 78 चेकबुक, 81 पासबुक, 77 सिम कार्ड, और अन्य फर्जी दस्तावेज़ बरामद किए हैं। जब्त की गई अन्य वस्तुओं में 8 बार कोड स्कैनर, 13 आधार कार्ड की छायाप्रति, 4 पैन

कार्ड की छायाप्रति, 7 जमा पावती और 22 सट्टा पट्टी रजिस्टर शामिल हैं। इसके अलावा, कमरे से एक नग एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स, वाई-फाई सेट, प्लास्टिक फर्नीचर और 154,100 रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं। जब्त कुल सामाग्री की कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है।

फर्जी तरीके से लोगों के दस्तावेजों का उपयोग कर बैंकों में खोला खाता

पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपियों ने फर्जी तरीके से लोगों के आधार कार्ड और पैन कार्ड का उपयोग कर विभिन्न बैंकों में खाता खोला था और एटीएम कार्ड, पासबुक और चेकबुक प्राप्त की थीं।

इसके अलावा, वे फोन पे, पेटीएम और गूगल पे जैसी यूपीआई सेवाओं का इस्तेमाल कर सट्टे में लेन-देन करते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने अर्जुन गुप्ता के सहयोग से अन्य व्यक्तियों के नाम पर फर्जी बैंक खाता खुलवाए थे। पुलिस ने अर्जुन गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है, जिसने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है।

फरार आरोपी सुधीर गुप्ता की तलाश जारी

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, धारा 7, 8, 336(3), 338, 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब सट्टे से संबंधित ट्रांजेक्शन डिटेल्स, केवाईसी फार्म और अन्य दस्तावेज़ों की जांच कर रही है। इसके साथ ही, फरार आरोपी सुधीर गुप्ता की तलाश जारी है, और उसे जल्द ही गिरफ्तार करने की उम्मीद जताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

राहुल अग्रवाल उर्फ विक्की आत्मज प्रयाग राज अग्रवाल, उम्र 27 वर्ष, बिलासपुर चौक के पास, थाना मणीपुर, जिला सरगुजा
श्रीकांत अग्रवाल आत्मज स्व. बाबुलाल अग्रवाल, उम्र 46 साल, महामाया रोड, सुदामा होटल के पास, थाना कोतवाली, अंबिकापुर
राहुल कुमार सोनी आत्मज शंकर प्रसाद सोनी, उम्र 23 साल, चांदनी चौक, शास्त्री नगर, थाना कोतवाली, अंबिकापुर
अर्जुन गुप्ता पिता श्याम सुन्दर गुप्ता, उम्र 20 साल, शिकारी रोड, नाला के पास, थाना अंबिकापुर

सम्पूर्ण कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक रोहित शाह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारी अम्बिकापुर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, उप निरीक्षक रम्भा साहू, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे,

प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा, महिला आरक्षक किरण अमरावती आरक्षक शिव राजवाड़े, मंटूलाल गुप्ता, नितिन सिन्हा, अलोक गुप्ता, प्रवीण खलखो, दीपक दास, राहुल सिंह, संजीव चौबे, अशोक यादव, बीरेंद्र पैकरा, आनंद गुप्ता, विकाश मिश्रा, विवेक राय, मनीष सिंह सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button