ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

दुर्ग-भिलाई में चोर गिरोह का पर्दाफाश: 21 तोला सोना, 2 किलो चांदी और एक्टिवा जब्त

दुर्ग | दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि दुर्ग व भिलाई क्षेत्र में लगातार सूने मकानों मे चोरी की वारदात हो रही थीं। पुलिस ने जब जामुल, अंजोरा और दुर्ग की कुछ चोरियों की पड़ताल की तो सभी चोरियां एक ही पैटर्न की लगी। इससे यह पता चला कि ये काम एक ही गिरोह का है।

इसी दौरान पुलगांव में 25 दिसंबर 2024 की शाम एक सूने मकान का ताला टूटा था। घर के सभी लोग अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। जब वो लोग 26 दिसंबर को वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ था।

अंदर का सामान बिखरा हुआ था। घर वालों ने घर के अंदर की तलाशी ली तो पता चला कि अंदर रखे सोना चांदी आभूषण और नगद सहित 2 एक्टिवा भी चोरी हुई है।

पुलगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जा शुरू की। इसमें क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच शुरू की। घटना स्थल व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन पत पुलिस को एक संदिग्ध सेंट्रो कार जाते हुए दिखाई दी।

इसके बाद सेंट्रो कार के नम्बर के अनुसार पताशाजी की गई, तो पता चला कि कार भिलाई के अनीश नाम के युवक की है।

अनीश आदतन चोर है और अपराधी किस्म का है। वह किराए का मकान लेकर जवाहर नगर में रहता है। पुलिस ने अनीश की पतासाजी की और थाने लाकर उसे सख्ती से पूछताछ की गई।

पूछताछ में उसने बताया कि उसके और भी अन्य साथी हैं। सभी ने मिलकर कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

21 तोला सोना और 2 किलो चांदी जब्त

दुर्ग पुलिस ने शातिर चोर गिरोह को हिरासत में लिया। चारों आरोपियों के पास से 21 तोला सोना और 2 किलो 300 ग्राम चांदी के आभूषण और चोरी हुई दोनो एक्टिवा सहित सेंट्रो कर जब्त किया गया है। पुलिस आरोपियों से और भी चोरियों को लेकर पूछताछ करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button