ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

श्रमिक बस्ती में ब्लड प्रेशर और वजन जांचने की मशीन मिलने से लोगों को मिली राहत

भिलाई | रूआबांधा क्षेत्र की झिरिया पारा श्रमिक बस्ती के लोगों को अब स्वास्थ्य जांच के लिए भटकने की आवश्यकता नहीं है। सेवाभावी चिकित्सक डॉ. उदय कुमार और उनकी पत्नी प्रेरणा धाबर्डे ने हाल ही में डॉ. आंबेडकर सामुदायिक भवन, झिरिया पारा में एक ऑटोमेटिक ब्लड प्रेशर और वजन जांचने की मशीन प्रदान की है।

इस पहल से अब बस्ती के लोग आसानी से अपना ब्लड प्रेशर और वजन जांच सकते हैं, बिना किसी क्लिनिक का रुख किए। डॉ. उदय कुमार ने बताया कि इस नई सुविधा का लाभ बस्ती में आने वाले सभी लोग उठा सकते हैं।

रूआबांधा बस्ती वासियों ने धाबर्डे दंपति के इस सराहनीय कदम के लिए आभार व्यक्त किया है। इस पहल से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता और आसानी से स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button