ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई

दुर्ग | दुर्ग पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

शनिवार रात छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने फल मंडी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक युवकों को खुलेआम शराब पीते पकड़ा।

उनके खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने और अनुशासनहीनता फैलाने के तहत कार्रवाई की गई।

शिकायत: फल मंडी में शराब पीने और गाली-गलौज की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

पुलिस की कार्रवाई: थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी की और मौके पर शराब पीते हुए युवकों को पकड़ा।

जुलूस: पकड़े गए युवकों को कान पकड़वाकर और उठक-बैठक कराते हुए सार्वजनिक रूप से उनका जुलूस निकाला गया।

शिक्षा: जुलूस के दौरान शराबियों को नारा लगवाया गया, “खुले में दारू पीना अपराध है, पुलिस हमारा बाप है।” एसपी जितेंद्र शुक्ला ने सभी थाना प्रभारियों को खुले में शराब पीने और नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों में नशा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। चाहे व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, यदि वह नियम तोड़ेगा, तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button