ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

बघेरा में नहीं खुलेगी शराब दुकान, जनता की मांग पर विधायक गजेन्द्र यादव का बड़ा फैसला

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 56 बघेरा में प्रस्तावित शराब दुकान अब नहीं खुलेगी। क्षेत्र के नागरिकों की मांग और विरोध को देखते हुए विधायक गजेन्द्र यादव ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बघेरा में शराब दुकान न खोली जाए।

बघेरा में शराब दुकान खोलने की सूचना के बाद से ही स्थानीय नागरिकों में आक्रोश था। कोटनी, नगपुरा, पीपरछेड़ी, गनीयारी, भेंडसर और जलबांधा जैसे लगभग 35 गांवों को जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग पर दुकान खोले जाने का विरोध जोर पकड़ रहा था। ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, किसान और श्रद्धालु प्रतिदिन गुजरते हैं, वहीं समीप ही एक मंदिर भी स्थित है। ऐसे में शराब दुकान खुलने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, घटनाएं और अपराध बढ़ने की आशंका थी।

इस विरोध को गंभीरता से लेते हुए विधायक गजेन्द्र यादव ने नागरिकों से मुलाकात की और उनकी मांग का समर्थन किया। उन्होंने बघेरा में उद्यान निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भी सार्वजनिक मंच से वादा किया था कि किसी भी स्थिति में वहां शराब दुकान नहीं खोली जाएगी। वादे के अनुरूप उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए आबकारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बघेरा में शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया को रोका जाए।

बघेरा सहित आसपास के ग्रामीणों ने विधायक के इस निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है और इसे जनता की जीत बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button