ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

नगर निगम के पांच कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर विदाई,सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को किया साझा

दुर्ग नगर|  । नगर पालिक निगम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पांच कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद स-सम्मान पूर्वक बिदाई दी गई।मुख्य कार्यालय सभागार में आज निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किये। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने दुर्ग निगम में सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को साझा किए।

उन्होंने कहा हम विभिन्न विभागो में कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किए। हम सबको गर्व है अपनी क्षमता के अनुसार कार्य किए।महापौर  अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा व एमआइसी सदस्यों ने महात्मा गांधी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य दिनेश अग्रवाल,कर्मशाला वाहन चालक कर्मी मानिकपुरी,स्वास्थ्य विभाग सफाई कर्मी खिलावन तिरंगा, महात्मा गांधी स्कूल की भृत्य मंगलीन गोड को निगम प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

महापौर  अलका बाघमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से कहा कि कभी भी कोई जरूरत हो आप बे झिझक आईयेगा। आपके जो भी देय राशि है उसका भुगतान अभी किया जा रहा है। पेंशन का प्रकरण शीघ्र निराकरण करके आपको पेंशन भी मिलने लगेगा।उन्होंने कहा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को सराहा.सेवा में रहे कर्मचारियों ने निगम के लिए हर कठिन परिस्थिति में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

बिदाई समारोह में महापौर  अलका बाघमार ने कहा कि आज हमारे निगम परिवार के 5 सदस्य अपना सेवाकाल पूर्ण कर शासन नियमो के तहत सेवानिवृत्त हो रहे है। जीवन का बहुमूल्य समय हम सेवा मे देते है, जिसके कारण पारिवारिक कार्य और दायित्वो से भी दूर होना पडता है, आप लोगो ने कुशलता व ईमानदारी से अपने कार्यो को निभाया है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में सबको संतुष्ट करना कठिन है, फिर भी जनता से सीधे जुडे विभाग मे आपने बेदाग काम किया, जो अनुकरणीय है।

सभापति श्याम शर्मा ने कहा सेवानिवृत्त कर्मचारी आप अपना शेष सुखमय जीवन पारिवार के साथ व्यतीत करे और अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करे, इसके लिए मैं आप लोगो को शुभकामनाए देता हूॅ।

स्वास्थ्य अधिकारी श्री मिश्रा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियो के परिवार के सदस्यो का भी बडी संख्या में उपस्थिति पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एमआइसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,मनीष साहू,काशीराम कोसरे,नीलेश अग्रवाल,लीलाघर पाल,कुलेश्वर साहू,कमल देवांगन,सरस निर्लकर,जिंतेंद्र महोबिया, रामू के अलावा कार्यपालन अभियंता वीपी मिश्रा,स्वास्थ अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,संजय मिश्रा,अनिल सिंह,शोएब अहमद,अभ्दय मिश्रा,शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा,सत्यनारायण शर्मा सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button