ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

लाश मिलने से सनसनी, दुर्ग शहर में लगातार दूसरे दिन मर्डर, ग्राम मोहलई-छातागढ़ की घटना

दुर्ग। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नयापारा-पंचशील नगर इलाके में एक अज्ञात युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का शरीर पत्थरों से कुचल दिया गया था। पुलिस ने बताया कि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मौके से एक बिना नंबर की दोपहिया वाहन भी बरामद हुई है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच अनुमानित की जा रही है।

थाना प्रभारी तपेश्वर नेताम ने बताया कि सुबह शहर के मोहलई क्षेत्र में, बिजली कार्यालय के सामने खाली भूखंड में युवक का शव पड़ा मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं, बरामद दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहन जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button