ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
छत्तीसगढ़दुर्ग

शिवभक्तों के लिए सौभाग्य का अवसर: दुर्ग में होगी शिवपुराण कथा

दुर्ग/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए एक अत्यंत शुभ अवसर आने वाला है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष, पार्षद दया सिंह के विशेष आमंत्रण पर देश के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी द्वारा “शिवपुराण कथा” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

यह धार्मिक आयोजन 30 जुलाई से 05 अगस्त 2025 तक भिलाई में संपन्न होगा। पंडित प्रदीप मिश्रा अपनी विलक्षण शैली और ह्रदयस्पर्शी वाणी में भगवान शिव की महिमा का वर्णन करेंगे, जिसमें हजारों श्रद्धालु भक्तों के भाग लेने की संभावना है।

समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कथा के सफल आयोजन हेतु तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। आयोजन स्थल पर विशाल पंडाल, भव्य साज-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

यह कथा शिवभक्तों के लिए न केवल एक आध्यात्मिक यात्रा होगी, बल्कि आस्था, श्रद्धा और धर्म से जुड़ने का दुर्लभ अवसर भी प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button