ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
दुर्ग

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों का राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन

दुर्ग | नगर पालिक निगम!राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों का एक राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नगरीय विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की जायगी।

2 जुलाई से 5 जुलाई तक पूरे भारत के सभी राज्यों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु महापौर  अलका बाघमार ने अग्निशमन विभाग प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकार,राजस्व विभाग प्रभारी शेखर चंद्राकर, महिला बाल विकास प्रभारी  शशि द्वारका साहू के साथ गुरुग्राम, हरियाणा के प्रवास पर रवाना हुई।राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रमुख थीमों पर आधारित शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों का सम्मेलन

बता दे कि दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण गुरुग्राम, हरियाणा में आयोजित की जा रही हैं, इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों ने सहभागिता रहेगी।इस प्रशिक्षण में नगरीय शासन से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की जायगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को पाँच प्रमुख थीमों पर आधारित किया गया:

1,शहरी स्थानीय निकाय लोकतंत्र के आधारभूत स्तंभ हैं:सामान्य परिषद की बैठकों के संचालन हेतु आदर्श प्रथाओं और प्रक्रिया संहिता का विकास।

2,समावेशी वृद्धि और विकास के इंजन के रूप में शहरी स्थानीय निकाय:संवैधानिक अधिदेश को पूर्ण करने के लिए नगरपालिका प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाना।

( 3 ) 21वीं सदी के भारत के निर्माता के रूप में शहरी स्थानीय निकाय:2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान।

4,महिला सशक्तिकरण के साधन के रूप में शहरी स्थानीय निकाय:समाज और राजनीति में नेतृत्व की भूमिका हेतु महिलाओं को सशक्त करना

5,नवाचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं के केन्द्र के रूप में शहरी स्थानीय निकाय:नागरिक सेवाओं और जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए नवाचारों को बढ़ावा देना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button