ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
दुर्ग

दुर्ग जिले में बदमाशों का आतंक: 500 मुर्गियों की हत्या, आपसी रंजिश के चलते वारदात

दुर्ग | दुर्ग जिले में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक मुर्गी फार्म में घुसकर 500 मुर्गियों को मार डाला। आरोपियों ने डंडे से पीट-पीटकर मुर्गियों को मारा है। बताया जा रहा है फॉर्म मालिक से आपसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। घटना 18 मार्च की है।

मामला पुलगांव थाना के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है। फार्म के मालिक ने बताया कि अगले दिन सुबह जब वे फार्म आए तो मुर्गियां मरी मिली थी। इनमें देशी और विदेशी नस्ल की मुर्गियां थी जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। शिकायत के तीन दिन बाद भी आरोपी नही पकड़ाए है।

घटना की रात फार्म में कोई नहीं था

ग्राम सिरसा खुर्द निवासी अरविंद सर्वे ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीते 18 मार्च की रात किसी ने उसके मुर्गी फार्म में घुसकर 500 मुर्गियों का कत्ल कर दिया है।

अरविंद ने जेवरा पुलिस को बताया कि वो मुर्गी फार्मिंग का व्यवसाय करता है। उसने फार्म की सुरक्षा के लिए बाकायदा एक चौकीदार भी रखा हुआ है।

उसने बताया कि 18 मार्च को उसका चौकीदार किसी काम के चलते अपने घर चला गया था। रात में फार्म में कोई नहीं था। इस बात की जानकारी उसके विरोधियों को लग गई।

इसका फायदा उठाकर कुछ लोग रात में उसके मुर्गी फार्म के अंदर घुस गए। उन्होंने डंडा से पीट-पीटकर फार्म के अंदर 500 मुर्गियों को मार डाला।

लाठी-डंडे में खून के निशान

सुबह जब अरविंद अपने फार्म पहुंचा तो देखा कि अंदर पूरी मुर्गियां मरी पड़ी हुई हैं। पास ही तीन चार डंडे पड़े थे, जिसमें मुर्गियों के मारने के खून और अन्य चीजें लगी थीं।

आरोपियों इस वारदात को अंजाम देर रात 1 से 4 बजे के बीच दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

ढाई लाख रुपए से अधिक का नुकसान

अरिवंद ने बताया कि उसने अपने फार्म में देशी नश्ल की मुर्गियों को पाला था। उनकी कीमत अधिक है। उसने बताया कि उसके फार्म में 500 मुर्गे मुर्गियों को मारा गया है। इसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपए से अधिक की है। इससे उसे बड़ा अर्थिक नुकसान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button