ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
दुर्ग

सड़क पर कचरा फेंकते पकड़े गए,निगम प्रशासन ने लगाया जुर्माना

दुर्ग |  नगर पालिक निगम।स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सड़क पर कचरा फेंकने पर जुर्माना लगाएगा।जिला कलेक्टर /निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी व

आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर आज सुबह मठ पारा में दुकानदार व महिला द्वारा घर के अंदर से सड़क पर कचरा फेंकते पकड़े जाने पर स्वच्छता निरीक्षक सुरेश भारती व कपीस द्वारा उन पर जुर्माना की कार्रवाही की गई।

बता दे कि शहर में जहां- तहां कूड़ा/कचरा फेंकना दुकानदारों एवं शहरवासियों को महंगा पड़ सकता है।इतना ही एक बार से अधिक सड़क पर कूड़ा फेकते पकड़े जाने पर अर्थदंड के साथ ही कड़ी कार्रवाही भी की जा सकती है।

सड़क पर कचरा फेंकते पकड़े गए तो देना पड़ सकता है 100 से 500 रुपए तक जुर्माना, शहर में नाली और सड़क पर कचरा फेंकने वालों को समझाइश नहीं दी जाएगी सीधा जुर्माना की कार्रवाही होगी।

इस संबंध में नगर निगम प्रशासन घूम-घूमकर प्रचार- प्रसार भी कर रहा है, ताकि लोग जागरूक हो सके।निगम प्रशासन आम लोगों से अपील किया है कि आप कूड़ा – कचरा अपने घर के कूड़ादान रखे।

जिसे सुबह निगम के कचरा गाड़ी में दे।इसके साथ ही दुकानदारों को अपने दुकान के सामने कचरा का डब्बा रखने को कहा गया है।

उन्हें अपना कचरा जमा करके रखना होगा।सुबह जब आपके घर दरवाजे के पास नगर निगम की कचरा लेने वाली गाड़ी आएगी तो वे उसमें कूड़ा कचरा डालेंगे।

नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा स्वास्थ्य विभाग अमला व स्वच्छता निरीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे अपने- अपने इलाकों में घूमते रहे और सड़क पर कचरा फेंकने वालों को चिहित कर आर्थिक जुर्माना लगाएं, क्योंकि नगर निगम प्रशासन घर -घर जाकर कूड़ा संग्रह कर रही है। ताकि कूडा लोग सड़कों में न फेंके।

इसके लिए शहरवासियों को नीला एवं हरा डब्बा दिया गया है। नीला डब्बा में सूख कूड़ा एवं हरा डब्बा में गीला कचरा रखना है।

नगर निगम प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि सड़क पर कूड़ा- कचरा फेंकने वाले पर आर्थिक दंड लगाया जाए।

दुकानदारों को अपने दुकान के आगे डस्टबिन रखने का निर्देश दिया गया है।कचरा किसी भी सूरत में निगम द्वारा रखे कूड़ादान में डाला जाए सभी के सहयोग से स्वच्छ एवं सुदंर दुर्ग हो सकेंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button