ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
भिलाई

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ — संचालिका सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री जप्त

सुपेला | 11 मई 2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अवैध धन लाभ अर्जन करने हेतु व्ही. आर. टावर जुनवानी में संचालित अगम ब्यूटी सेलून एवं स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर लड़़कियों से देह व्यापार करवा रही है।

सूचना पर तत्काल महिला अधिकारियों कर्मचारियों के साथ टीम गठित कर  पुलिस कर्मचारी को पाईंटर नियुक्त कर स्पा सेंटर में अगम ब्यूटी सेलून एण्ड स्पा सेंटर में दबिश दिया गया ।

मौके पर स्पा सेंटर की संचालिका  प्रिया सिंह से आपत्तिजनक सामग्री, पॉच नग रजिस्टर एवं 4,000/- रूपये तथा स्पा सेंटर के रूम में ग्राहक एस.के. द्विवेदी,  धर्मशील खोब्रागढ़े, राहुल चौधरी एवं विकास गेन्ड्रे मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री एवं विभिन्न कम्पनी के पॉच नग मोबाईल को विधिवत जप्त किया गया ।

आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 533/25  अनैतिक देेह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,7 के तहत कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा पाठक, उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, आरक्षक तुषार छेदैया, जी.लक्ष्मीनारायण, संतोष निर्मलकर, सविन्दर सिंग की भूमिका उललेखनीय रही ।

गिरफ्तार आरोपी

1- प्रिया सिंह

2- एस.के. द्विवेदी,

3- धर्मशील खोब्रागढ़े,

4- राहुल चौधरी

5- विकास गेन्ड्रे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button