ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण

दुर्ग। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के दुर्ग संभाग अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू के नेतृत्व एवं प्रदेश कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 54 स्थित झुग्गी पारा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड वितरित किए गए।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बालवाड़ी छात्र-छात्राओं को पेन-पेंसिल सेट प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग संभाग अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू के नेतृत्व में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा ग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों का विशेष योगदान रहा।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।यह कार्यक्रम सामाजिक सहभागिता, शिक्षा के प्रति जागरूकता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button