ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़भिलाई

इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर

भिलाई। इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन छत्तीसगढ़ की मासिक बैठक शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को सेक्टर-10 स्थित उत्कल होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, एकजुटता और पत्रकारों के हितों की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने सभी पत्रकारों और पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए सभा को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सभी सदस्यों से मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन को तीन महीने पूरे हो चुके हैं। ऐसे में संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर उनके स्थान पर नए और सक्रिय लोगों की नियुक्ति की जाएगी।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए अहिवारा क्षेत्र के राकेश जसपाल को प्रदेश सचिव पद से मुक्त कर दिया गया। उनकी निष्क्रियता और लगातार बैठकों में अनुपस्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया। उनके स्थान पर अहिवारा के रामपाल नाभिक को नया प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की। वहीं, नवनियुक्त प्रदेश महासचिव ईश्वर बारले ने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न स्थानों पर वॉल राइटिंग और होर्डिंग लगाए जाएंगे, जिसके लिए सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है।

प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी मिलकर काम करेंगे।

बैठक में कुंवर सिंह चौहान, रामपाल नाभिक, रितेश कुमार, जमीर खान, योगेश्वर, अविनाश साहू, विजय कुमार, ईश्वर बारले, सुरेश गुप्ता, गुरमीत सिंह मेहरा, किसान मालवीय, अभिलाष दीक्षित, नवनीत मिश्रा, हेमराज अमेर्या सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button