ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

चेन स्नैचिंग गैंग का खुलासा : 9 वारदातों में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की सोने की चैन व वाहन बरामद

वैशाली नगर | थाना वैशाली नगर एवं थाना खुर्सीपार में दिनांक 08.05.2025 को प्रार्थी बी प्रभावती एवं थाना खुर्सीपार में प्रार्थी ए.मीना द्वारा रिर्पोट दर्ज कराया गया कि सुबह टहलते समय दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीछे से वाहन में आकर गले में पहने सोने की चैन को छीन कर भाग गये की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। एक ही दिन में चेन स्नेचिंग की वारदात एक्टिवा व मोटर सायकल में आकर आरोपियों द्वारा की गई थी।

उक्त घटनाओं को अत्यंत गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के द्वारा माल-मुलजिम की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिये गये थे जिसके परिपालन में पूराने चैन स्नेचरोें के संबंध में पतासाजी की जा रही थी पतासाजी के दौरान चेन स्नेचिंग का फरार वांछित आरोपी दीपक उर्फ दीप सिंह चोरी के एक्टिवा वाहन में खुर्सीपार क्षेत्र में दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ गया|

बारिकी से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथी सूरज उर्फ गेंडा उड़िया के साथ दिनांक 08.05.25 को थाना वैशाली नगर क्षेत्र एवं थाना खुर्सीपार क्षेत्र से महिलाओं के गले से सोने चेन छिनने का अपराध स्वीकार किया एवं आगे पूछताछ करने पर थाना भिलाई नगर सेक्टर 08, सडक 01 में उम्र दराज महिला से दिनांक 03.05.2025 को एक चेन स्नेचिंग करना बताया।

चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने हेतु दिनांक 30.04.25 को छावनी चौक से मोटर सायकल एवं दिनांक 06.05.25 को कबीर नगर रायपुर से एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया । चेन स्नेचिंग से प्राप्त मशरूका सोने की चैन एवं पैण्डल को रायपुर निवासी मंजू साहू को चोरी का होना बता कर बजार मूल्य से कम कीमत में बेचना बताया था आरोपी की निशानदेही पर मशरूका सोने की चेन एवं पेण्डल मंजू साहू पति कृष्ण कुमार साहू, निवासी रायपुर से जप्त किया गया है।

थाना खुर्सीपार के 02, स्मृति नगर के 01, वैशाली नगर के 01 चेन स्नेचिंग के प्रकरणों में फरार चल रहा था। इस प्रकार हाल के 03 चैन स्नेचिंग के प्रकरण पूर्व के 04 चेन स्नेचिंग के प्रकरण तथा मोटर सायकल एवं एक्टिवा चोरी के आरोपी दीप सिंह एवं उसके साथी सूरज उर्फ गंेण्डा उड़िया तथा सोने का चैन, पैण्डल खरीदने वाली महिला मंजू साहू को आज दिनांक 12.05.25 को गिरफ्तार कर माननीय न्ययालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी:-

(1)        दीपक उर्फ दीप सिंह

(2)        सूरज बढई उर्फ गेंडा

(3)        मंजू साहू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button